top of page

सत्य या असत्य... (Reality or Dream)

  • Writer: Niranjan Chaware
    Niranjan Chaware
  • Jan 30, 2019
  • 1 min read

क्या है सत्य और क्या असत्य ?

बंद होती है ये जब आँखे, अंधकार नजर आता है

खुलती है यही आँखे, रोशनी दिखाई देती है


तो क्या है सत्य और क्या असत्य ?

अंधकार या रोशनी ?


खोल के देख आँखे तेरी, महसूस करले तेरे अपने।

बंद कर ले आँखे तेरी, बन जाएंगे यही सपने


तो क्या है सत्य और क्या असत्य ?

महसूस हुए अपने , या बन गए सपने ?


बंद होती है आँखे तब, मीठे सपने दिखाई देते है

खुलती है जब यही आँखे, हकीकत नजर आती है ।


तो क्या है सत्य और क्या असत्य ?

मिठे सपने या , नजर आई हकीकत ?


मनुष्य आता है आँखे बंद करके और जाता भी है बंद कर के |

बिच का सफर ये आँखे खोल के करता है

मनुष्य आता नहीं कुछ लेकर और जाता भी नहीं कुछ लेकर

जीवन का ये सफर खली भ्रम रह जाता है


जीवन एक सवाल है

क्या है सत्य और क्या असत्य ?


-निरंजन

Comments


© 2023 by EDUARD MILLER. Proudly created with Wix.com

  • w-facebook
  • Twitter Clean
bottom of page